पिथौरागढ़ : आगामी 25 जून तक नामांकन, 05 जुलाई को चुनाव
अधिवक्ता संस्था चुनाव, 09 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

पिथौरागढ़ में बीते दिनों अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुए जिला अधिवक्ता संस्था के त्रैवार्षिक चुनाव अब आगामी 05 जुलाई को कराये जायेंगे। चुनाव को लेकर नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

बता दें कि बीते दिनों अधिवक्ता संस्था के चुनाव जून माह में कराने का निर्णय लिया गया था और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब चुनावों का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश पाटनी और सहायक चुनाव अधिकारी सुंदर सिंह महर ने बताया कि नामांकन पत्र 25 जून तक जमा किए जायेंगे।
26 जून को नामांकन पत्रों की जांच के बाद इसी दिन प्रत्याशियों की सूची भी प्रकाशित की जायेगी। अगले रोज 27 जून तक नाम वापसी और पांच जुलाई को मतदान होगा। इसके उपरांत मतगणना और इसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 02, सचिव पद के लिए 04, उपाध्यक्ष पद के लिए 02 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 01 नामांकन पत्र खरीदा गया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







