DehradunPoliticsUttarakhand News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी

नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक, मतगणना 19 जुलाई को

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता कर आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, इसके उपरांत सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।

 

ad

राज्य निर्वाचन आयोग ने भी आज अधिसूचना को सार्वजनिक कर दिया है। अब जिला निर्वाचन अधिकारी 23 जून को अपने- अपने जिलों में चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक संचालित होगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 01 जुलाई तक की जाएगी।

 

इसके बाद 02 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का प्रतीक आवंटन तीन जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक संपन्न होगा। दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 08 जुलाई को होगा, और मतदान 15 जुलाई को होगा।

 

पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हरिद्वार को छोड़कर 12 जनपदों में चुनाव होने हैं, जिसमें ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा। इधर अधिसूचना जारी होने के बाद गांव से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते