CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : संयुक्त टीम की कार्रवाई, फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़

मोबाइल सेंटर बेरीनाग से भारी मात्रा में अवैध सिम व दस्तावेज जब्त

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में बीती रात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल सेंटर से भारी मात्रा में अवैध सिम व दस्तावेज बरामद कर जब्त कर लिए।

 

ad

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना बेरीनाग प्रभारी उप निरीक्षक पूजा मेहरा, हेड कांस्टेबल राजकुमार तथा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमायूं परिक्षेत्र रुद्रपुर निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के संचार मंत्रालय से प्राप्त सूचना के आधार पर नया बाजार स्थित एक मोबाइल सेंटर में दबिश दी गई।

 

कार्रवाई के दौरान दुकान स्वामी रघुवीर सिंह कार्की के पास से 748 चालू सिम कार्ड, 02 की.पैड मोबाइल फोन, 02 स्मार्टफोन, 12 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड अवैध सामग्री बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थाना बेरीनाग में धारा 318(4), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 42 दूरसंचार अधिनियम के तहत आरोपी रघुवीर सिंह कार्की के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2024 में भी फर्जी सिम कार्ड बिक्री के अपराध में थाना बेरीनाग में  धारा 420/120बी IPCके अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। रघुवीर सिंह स्थानीय लोगों की अज्ञानता का लाभ उठाकर उनके नाम से सिम कार्ड सक्रिय करता था और उन्हें ऊंचे दामों में बेचता था, जिससे संभावित रूप से साइबर अपराधों को बढ़ावा मिल सकता था। पुलिस ने आम जनता से अपने दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में देने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते