PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : रामलीला मंचन : इस बार एकल पात्रों का अभिनय बालिकाओं व महिलाओं द्वारा

गंगोलीहाट रामलीला कमेटी की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

रामलीला के आयोजन को लेकर एक बैठक रामलीला कमेटी द्वारा की गई, इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

 

ad

श्री महाकाली रामलीला कमेटी एवं सास्कृति मंच की एक बैठक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल की अध्यक्षता व सचिव गजेंद्र रावल के संचालन में स्थानीय एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा विगत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

 

बैठक में पूर्व सचिव किशन उप्रेती ने बताया कि रामलीला कमेटी एवं सास्कृतिक मंच वर्ष 2029 तक नवीनीकरण किया जा चुका है, जिस पर सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष की रामलीला मंचन में पांच मुख्य पात्रों क्रमशः राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न के अलावा महिला एकल पात्रों का अभिनय बालिकाओं व महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए 11 से 25 जुलाई तक तालीम दी जाएगी।

 

इस दौरान प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी गजेंद्र रावल, धीरेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट व हरगोविंद रावल को सौंपी गई। बैठक में तालिम एवम मंचन को लेकर विभिन्न बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल, उपाध्यक्ष विजय शाह सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक आनंद वल्लभ उप्रेती, सूबेदार शंकर सिंह रावल, सूबेदार मोहन सिंह रावल, शंकर लाल चौधरी, किशन उप्रेती, हरगोविंद रावल, षष्ठी रावल, मुकेश रावल, त्रिभुवन बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, भगवत रावल, किशन पाठक, ललित उप्रेती, कमल रावल, राजेंद्र खाती सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया की कमेटी की अगली बैठक तालीम कक्ष में आयोजित की जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते