पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी ने जारी किए आवश्यक दिशा- निर्देश
एनएच में घाट क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने वर्षाकाल के दृष्टिगत आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बीते देर सायं राष्ट्रीय राजमार्ग एवं घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़ी जेसीबी, पोकलैंड मशीनों की स्थिति के बारे में ऑपरेटरों से जानकारी ली व आवश्यक निर्देश देते हुए वर्षाकाल के दौरान अपना फोन बंद न रखने व आपदा की दृष्टिगत संवेदनशील मार्गो, स्थानों में चौकसी के साथ तैनात रहते हुए अवरुद्ध सड़क मार्गों को खोलना सुनिश्चित करने की बात कही।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय में जिला आपदा परिचालन केंद्र का भी निरीक्षण कर जायजा लिया गया व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वर्षाकाल के दौरान बंद सड़क मार्गो को तत्काल खोले जाने व सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों से संपर्क स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।
इधर जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, प्रभारी एयरपोर्ट अधिकारी, जिला अस्पताल एवं नैनीसैनी एयरपोर्ट फायर यूनिट के अधिकारियों व कर्मचरियों के साथ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में आपात स्थिति में कार्य को प्रभावी तरीके से करने के उदे्श्य से फायर यूनिट द्वारा नैनीसैनी एयरपोर्ट में फायर फुल इमरजेन्सी एक्सरसाईज की संयुक्त मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







