पिथौरागढ़ : आपसी विवाद के चलते थाने में भिड़े दो पक्ष, गिरफ्तार
ट्रैफिक नियमों व मिशन मर्यादा के तहत 47 व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई

आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ने शुरू हो गए, पुलिस के समझाने पर वे और उग्र होने लगे। जिसपर पुलिस टीम ने दोंनो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज थाना डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों भवानी राम एवं त्रिलोक राम दोनों निवासी तल्ली भैंसूड़ी आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंचे थे। इस दौरान परिसर में दोनों व्यक्ति आपस में उलझ पड़े एवं झगड़ने लगे। जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा द्वारा दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वे और उग्र हो गए। किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को शांति भंग करने व पुलिस कार्य में बाधा डालने पर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त डीडीहाट पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान व यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन कार्रवाई करते हुए 47 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







