CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बार-बार अपराध करने के आदतन 05 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

जौलजीबी 03 व गंगोलीहाट में 02 के खिलाफ धारा 129 जी में हुई कार्रवाई

आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम को लेकर आदतन व सक्रिय अपराधियों के सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत

 

ad

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार द्वारा बार-बार अपराध करने वाले आदतन आरोपी पदम सिंह बोनाल, निवासी दांतू खेड़ा जौलजीबी उम्र 56 वर्ष व धर्मेन्द्र प्रसाद, निवासी तोली जौलजीबी, उम्र 30 वर्ष व मनीराम, निवासी बलमरा जौलजीबी, उम्र 70 वर्ष के विरूद्ध धारा 129(जी) बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट धारचुला को प्रेषित की गई।

 

इधर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा जगदीश सिंह बोहरा, निवासी खड़की बज्यूड़ा, गंगोलीहाट व शमशेर सिंह, निवासी कोटीगांव, गंगोलीहाट के विरूद्ध धारा 129(जी) बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गई। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी आपराधिक व गुण्डा प्रवृति के व्यक्ति है जो आये दिन अवैध शराब विक्रय करने का अपराध करने के अभ्यस्थ अपराधी है, जिनकी दबंगयी व उदंडता के कारण आम जनता में भय व्याप्त है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते