Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : एमसी भट्ट अध्यक्ष व पंकज शर्मा बने सचिव

जिला अधिवक्ता संस्था के चुनाव संपन्न

पिथौरागढ़ जिला अधिवक्ता संस्था के चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। प्रातः 10 से तीन बजे तक मतदान हुआ और इसके उपरांत मतगणना कार्य शुरू किया गया। देर सायं परिणामों की घोषणा की गई। जिला अधिवक्ता संस्था के पांच पदों के लिए 14 दावेदार मैदान में थे।

 

ad

चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी और एसएस महर की देखरेख व राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य पीके चौधरी व एमएस कोरंगा के पर्यवेक्षण में हुए मतदान व मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई। अधिवक्ता संस्था के पांच पदों के लिए 14 दावेदार में अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह बोहरा, मोहन चंद्र भट्ट, राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला और मनोज कुमार जोशी, सचिव पद के लिए आशीष हावर्ड, मोहन सिंह नाथ और पंकज शर्मा, उपसचिव पद के लिए मन्नू भट्ट्, एनसी पांडे और विनोद सिंह मतवाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन पंत, संजय भट्ट व सुमित पंत चुनावी मैदान में थे।

 

देर सायं मतगणना के उपरांत परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष पर पर मोहन चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला, (डब्बू), सचिव पद पर पंकज शर्मा, संयुक्त सचिव विनोद मतवाल और कोषाध्यक्ष पद पर सुमित पंत विजय रहे। इस मौके पर नवनिवार्चित अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने कहा कि…………

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते