पिथौरागढ़ : दुकान में छापेमारी, संचालक गिरफ्तार
मिशन मर्यादा एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 86 के खिलाफ

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार लुंठी एवं कांस्टेबल चालक कमल किशोर भट्ट द्वारा जाख पन्त में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 21 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
दुकान संचालक विक्रम बहादुर को मौके पर गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध थाना झूलाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष रावत द्वारा वड्डा क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने वाले जगदीश खड़ायत निवासी रियासी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के तहत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 86 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत चालान/विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







