पिथौरागढ़ : 76 ग्राम सभाओं के 243 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों ने किया नामांकन
सात ग्राम सभाओं में एकल नामांकन, मूनाकोट विकास खंड

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में नामांकन के बाद दावेदार अपने- अपने चुनाव प्रचार में जुटे गए हैं। जिले के कई ग्राम सभाओं में एक ही दावेदार द्वारा नामांकन कराए जाने से उनका ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है। इधर जिले के मूनाकोट विकास खंड में 76 ग्राम सभाओं के लिए 243 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन कर खुद को ग्राम प्रधानों के होड में शामिल किया है।

मूनाकोट ब्लॉक के मजिरकांडा ग्राम सभा महिला सीट के लिए तीन उम्मीद वारों ने नामांकन किया जिसमें किरन भट्ट, रेखा भट्ट एवं हीरा भट्ट, भटेडी सामान्य सीट के लिए 10 उम्मीद वारों ललित सिंह, गणेश सिंह गोबाडी, धमेंद्र सिंह गोबाडी, आरती बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, रेनू देवी, नरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, कुंडल सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, बड़ालू के लिए दिवाकर दत्त, प्रियंका जोशी, अमनदीप चंद,
मूनाकोट ग्राम सभा के लिए पूजा चंद, मीना चंद, हेमा चंद, अंजू, आशा चंद, रियांसी के लिए टेक बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह खडायत, मनोज कुमार, तडेमियां से महेंद्र चंद, नेहा देवी, रोहित चंद, पितांबर दत्त कलौनी, हल्दू ग्राम सभा के लिए संदीप सिंह, निशा कुमारी, विनोद राम, कल्याण सिंह, कैलाश सिंह, ईश्वर चंद, तडीगांव के लिए मोहन राम, दीपक सिंह, भूपेंद्र चंद, कविता चंद,
बसौड के लिए जानकी बोहरा, पूजा देवी, गंगा भंडारी, बलतडी ग्राम सभा के लिए पूजा भट्ट, कविता चंद, बिषखोली ग्राम सभा के लिए प्रियंका भंडारी, संतोषी थापा, पुष्पा देवी, गौरीहाट के लिए ज्योति धरियाल, प्रियंका बिष्ट, रजूड्या ग्राम सभा के लिए एक मात्र निर्विरोध उम्मीद वार कल्पना देवी, कानडी के लिए दिनेश आर्या जगदीश चंद, धौलकांडा के लिए एक मात्र उम्मीद वार हिमानी पांडेय,
जाखपंत ग्राम सभा के लिए फकीर सिंह, हेम राज सिंह बिष्ट, दीपक चंद्र पंत, हरीश चन्द्र पंत, सिरकुच के लिए देवेंद्र सिंह, रेशमा बिष्ट, महेश चंद, कुंडल सिंह, च्यौडी के लिए हिना चंदए बसंती देवीए दोली ग्राम सभा के लिए प्रकाश चंद भट्ट ए मनोज कुमार भट्ट, कविराज भट्ट, दीपक भट्ट,
दोंबास ग्राम सभा के लिए देवेंद्र, राजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार महर, राजेन्द्र प्रसाद, उमेद प्रसाद, अंजल कोहली, कटियानी के लिए प्रेमा देवी, पूजा देवी, हेमा देवी, ज्योति धामी, रेखा धामी, गीता देवी आदि ग्राम सभाओं के उम्मीदवारों ने ग्राम प्रधानों के चुनाव में अपनी अपनी दावेदारी पेश कर अपनी दावेदारी पेश की।
मूनाकोट ब्लॉक के 76 ग्राम सभाओं में सात ग्राम सभाओं में एक ही नामांकन हुआ है जिसमें रज्यूडा ग्राम सभा से कल्पना देवी, धौलकांडा से हिमानी पांडेय, मझेडा से अनीता चंद, सिरड से पूजा कापडी, मनकोट से लाल बहादुर, कुनकटिया से शकुन्तला देवी व रूइना ग्राम सभा से गंगा देवी शामिल हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







