PoliceU S NagarUttarakhand News

मादक पदार्थ : अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

914.91 किलोग्राम मादक पदार्थों का निस्तारण

कुमाऊं परिक्षेत्र में अब तक की सबसे संगठित और व्यापक मादक पदार्थ निस्तारण कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

 

ad

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस 26 जून के उपलक्ष्य में विशेष अभियान चलाते हुए परिक्षेत्र के सभी जनपदों में कुल 324 मामलों में जब्त 914.91 किलोग्राम मादक पदार्थों को ग्लोबल एनवायरनमेंटल साल्यूशन, लम्बाखेड़ा (रुद्रपुर) में वैज्ञानिक, विधिसम्मत और पर्यावरणीय मानकों के अनुसार दहन विधि से नष्ट किया गया। एक नजर पिछले वर्षों की तुलनात्मक आंकड़ों से देखें तो वर्ष 2022 में 53 अभियोग- 292 किग्रा, 2023- 134 अभियोग- 719 किग्रा, 2024- 77 अभियोग- 57.699 किलोग्राम और 2025- 324 अभियोग – 914.91 किग्रा (अब तक सर्वाधिक) है।

 

आईजी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा सभी जनपदों के थाना स्तर तक सीधा संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित किया गया कि न्यायालय से स्वीकृत मामलों में जब्त मादक पदार्थ अनावश्यक रूप से मालखानों में न पड़े रहें। इस अभियान के तहत वर्ष 1985, 1995 और 1998 जैसे पुराने मामलों के जब्त पदार्थों का भी निस्तारण किया गया।

 

आईजी ने निर्देश दिए कि निस्तारण की प्रक्रिया शीघ्र, पारदर्शी और विधिसम्मत हो, जिससे न केवल मालखानों का भार कम हो बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावी हो सके। यह अभियान केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के प्रति पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी, पर्यावरणीय चेतना और जनहित के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। आईजी द्वारा कुमाऊं परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित करते हुए यह प्रक्रिया निरन्तर जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते