पिथौरागढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुलिस की कार्रवाई तेज
दो हिस्ट्रीसीटरों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर पुलिस द्वारा सघन सत्यापन व निरोधात्मक कार्रवाई अभियान तेज कर दिया है। जिसके तहत गगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत दो हिस्ट्रीसीटरों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी की अगुवाई में अभियान के तहत आदतन अपराधी कोमल सिंह परगांई, निवासी बुंगली, हाल पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और मुकेश सिंह भण्डारी, निवासी ग्राम नानी शीतला पट्टी भुवनेश्वर, हाल पातालभुवनेश्वर के विरुद्ध धारा 129 (जी) बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गई।
पुलिस ने बताया कि संबधित दोनों व्यक्ति क्षेत्र में दबंग प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जो आए दिन आम जनमानस से झगड़ा-फसाद एवं शांति भंग करने जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। उनकी उद्दण्डता एवं आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्रीय जनता में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ था।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







