CrimeNainitalUttarakhand News

अवैध गतिविधियों में संलिप्त 06 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

 

ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार नैनीताल जनपदभर में पुलिस टीमों द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राजपुरा क्षेत्र से विक्की कश्यप को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बॉडी करते मौके से सट्टा लगाने संबंधित सामग्री व नगदी 9200 रूपए बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सन्तोष, अरविंद व राजेश बिष्ट शामिल थे।

 

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ एवं चौकी प्रभारी भौटियापडाव अनिल कुमार द्वारा चैकिंग के दौरान धोबीघाट राजपुरा हल्द्वानी के पास मोहन लाल आर्या, उम्र. 42 वर्ष द्वारा टेन्ट के अन्दर लोगों को शराब पिलाना तथा मौके से अवैध शराब आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा जवाहरनगर टनकपुर रोड, बनभूलपुरा क्षेत्र से आरोपी निक्की को मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरीश रावत व मो. अतहर शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ललित उर्फ चुन्ना को शराब की तस्करी करते हुऐ वहद् नेपाली गली जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा से देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस टीम कांस्टेबल सुनील कुमार व दिलशाद अहमद शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी जीत सिंह को कुल 92 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल जसवीर सिंह व विपिन शर्मा शामिल थे।

 

खैरना चौकी इंचार्ज निरीक्षक प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भौर्या बैंड खैरना के पास विनोद कुमार के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। इधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते