CrimeHaridwarUttarakhand News

वायरल वीडियो : स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ व उपद्रव मामले में मुकदमा दर्ज

05 आरोपी दबोचे, स्कॉर्पियो मालिक की तहरीर पर कार्रवाई

रास्ते को लेकर हुए विवाद में स्कार्पियों वाहन के साथ तोड़फोड़ करने वाले 05 आरोपितों को पुलिस ने दबोच न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया।

 

ad

हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम कोतवाली रुड़की क्षेत्रातंर्गत ग्राम बेलड़ा के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का जल लेकर जा रहे कावड़ियों से कांवड़ मार्ग पर चलने को लेकर विवाद हो गया जिस पर कांवड़ियों ने लाठी डण्डों से स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक से मारपीट करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया।

 

मामले का एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस को प्राप्त हुआ। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया गया तथा विवाद और मारपीट कर रहे 05 कांवड़ियों को पुलिस हिरासत में लिया। चालक आशू गिरी निवासी ब्रह्मपुर को भीड़ से बचाकर उपचार व मेडिकल के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया।

 

स्कॉर्पियो स्वामी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में आरोपी कांवड़ियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर उन्हे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़े गए आरोपी. मनीष, निवासी संभल, उम्र 19 वर्ष, अनुराग, उम्र 20 वर्ष, अमन, उम्र 18 वर्ष, अभिषेक, उम्र 24 वर्ष व कपिल, उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी गाजियाबाद शामिल हैं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते