सबसे बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, चंपावत व पिथौरागढ़ एसपी की सतर्क निगरानी
बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 10.23 करोड़ रुपये आंकी गई

कुमाऊं रेंज की संयुक्त पुलिस टीम ने टनकपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.688 किलोग्राम एमडीएमए (सिंथेटिक ड्रग्स) बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 10.23 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह ऑपरेशन आइजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव की सतर्क निगरानी में अंजाम दिया गया।

चंपावत पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार तड़के टनकपुर के शारदा नहर क्षेत्र (गढ़ीगोठ पुल) के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ा,, जो काला पिट्ठू बैग लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। पूछताछ में उसकी पहचान ईशा पत्नी राहुल कुमार, निवासी पम्पापुर, थाना बनबसा, चंपावत, उम्र- 22 वर्ष के रूप में हुई। महिला के बैग से दो पैकेटों में कुल 5.688 किग्रा एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा की उपस्थिति में ड्रग्स की जांच की गई और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि यह ड्रग्स उसके पति राहुल कुमार व सहयोगी कुनाल कोहली (टनकपुर निवासी) ने 27 जून को पिथौरागढ़ से लाकर दिए थे। दोनों आरोपी वर्तमान में ठाणे, मुंबई में दर्ज केस में वांछित हैं। जिसे वह आज इसे नहर में फेंकने जा रही थी। बरामद सामग्री में पहला पैकेट- 3.424 किग्रा व दूसरा पैकेट 2.263 किग्रा, जिसकी अनुमानित कीमत 10.23 करोड़, आंकी गई है।
पूर्व में चंपावत व पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ड्रग फैक्ट्री से उपकरण जब्त किए गए थे। अब तक वर्ष 2025 में 11 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स बरामद की जा चुकी है। वर्ष 2024 में 82 तस्करों को गिरफ्तार कर 56 मुकदमे दर्ज किए गए। कार्यवाही के बाद से ही जनपद पिथौरागढ पुलिस व जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा इस गिरोह में सम्मलित अन्य अपराधियों तथा पुरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था तथा सक्रिय रूप से जानकारी जुटाते हुए सूचना संकलन किया जा रहा था।
गिरफ्तार महिला के पति राहुल कुमार और कुनाल कोहली की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस उनके नेपाल और अन्य अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच कर रही है। इस सफलता पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम को 20.000 रूपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस ने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गोपनीय ड्रग फैक्ट्री की जानकारी तुरंत 100,112 या नजदीकी थाने में देने की अपील की है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर, एसआजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओ सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थाना बनबसा, उप निरीक्षक सोनू सिंह प्रभारी एएनटीएफ, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह बिष्ट व संजय शर्मा कांस्टेबल नासिर, उमेश राज, सूरज कुमार,कुलदीप सिंह, मदन सिंह, जगदीश कन्याल, महिला कांस्टेबल राकेश्वरी राणा, जनपद पिथौरागढ टीम उप निरीक्षक प्रकाश पाण्डे (प्रभारी एसओजी), कांस्टेबल कमल शामिल थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







