बाइक सवार युवाओं से लाखों की चरस बरामद
एक किलो से अधिक चरस बरामद, दो गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बाइक से चरस परिवहन करते दो युवाओं को लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा आज मुकेश गोस्वामी, निवासी ग्राम गुलेर थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 25 वर्ष व करन उर्फ दीपक आर्या, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्वालदम, जिला चमोली (बाईक चालक) को 01.20 किग्रा अवैध चरस परिवहन करते हुए बालीघाट तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 2000 रूपये की नगद धनराशी से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। पुलिस टीम में एसएचओ कैलाश सिंह नेगी, एसआइ मनोहर चन्द, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, कांस्टेबल नरेन्द्र गोस्वामी, कुलदीप वर्मा, विजय कुमार व कानि.चालक मनीष गोस्वामी शामिल थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







