PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन
संगठन ने लोगों से की कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील

पिथौरागढ़ के विण स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा तैयार सैनिक सम्मान स्थल का मंगलवार को भव्य उद्घाटन होगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट ने बताया कि सम्मान स्थल में जिले के शहीदों और वीरता पदक प्राप्त जवानों की फोटो गैलरी बनाई गई है।

साथ ही जिले के सैन्य इतिहास को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन का कार्यालय और शौर्य सम्मान स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे होगा, जिसमें जिलाधिकारी सहित अन्य अतिथि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







