CrimeDehradunUttarakhand News

जेल से छूटते ही फिर दिया घटना को अंजाम

वाहन चोरी, अब पहुँचा सलाखों के पीछे

जेल से छूटते ही एक और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि आरोपी एक दिन पूर्व ही छूटकर बाहर आया था। बीते दिवस उमर जैदी ने थाना नेहरू कॉलोनी में एक तहरीर देकर बताया कि 31 जुलाई की रात उनके घर के बाहर खडी उनकी मारूती ओमिनी वैन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया।

 

ad

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार मामले के खुलासे को पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी।

 

साथ ही जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी की घटना में प्रकाश में आये आरोपियों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गए प्रयासों से बीते दिवस घटना के शामिल आरोपी अकिल खान, उम्र-31 वर्ष, देहरादून को चौकी गेट लालतप्पड के पास से चोरी की ओमिनी वैन संख्या यूए-07-4461 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में चोरी के अभियोग में जेल गया था, जहां से वो 01 दिन पूर्व ही छूटकर बाहर आया था, बाहर आने के बाद अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए रात्रि में नेहरू कालोनी क्षेत्र से उक्त वाहन को चोरी किया था, जिसे वह बेचने के लिये बिजनौर जा रहा था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते