पिथौरागढ़ : 04 फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा
न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर की जाएगी सम्पत्ति की कुर्की

आबकारी अधिनियम के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर कोतवाली पुलिस ने कुर्की के नोटिसा चस्पा किए हैं।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अभियोगों के विवेचक उप निरीक्षक मनोज जलाल एवं उप निरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा पुलिस टीम सहित न्यायालय से जारी 82 सीआरपीसी के अंतर्गत कुर्की उद्घोषणा वारंट नगर क्षेत्र एवं आरोपियों के आवास पर चस्पा किए गए।
पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपियों में सुनील लुहार निवासी प्रचौड़ी घाट,ऽ जीवन बोहरा निवासी लिण्ठुड़ा, सुभाष थापा निवासी ननथल व गौरव जोशी निवासी कुमौड़ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचते हुए अपनी उपस्थिति छिपा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक निर्धारित समयावधि में आरोपी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होंगे तो उनकी सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







