PithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : यात्रा एडवाइजरी जारी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

आफत की बारिश से आम जनजीवन प्रभावित, दाफा में सात परिवारों को किया शिफ्ट

सीमांत जनपद में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। कई मार्गो में मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है तो कई स्थानों पर भूस्खलन से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले भी उफान पर आ गए।

 

ad

काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, प्रशासन ने नदी किनारे क्षेत्र के लोगों से सावधानी, सुरक्षा व सर्तकता बनाए रखने की अपील की है। इधर पिथौरागढ़ पुलिस ने यात्रा एडवाइजरी जारी करते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील लोगों से की है। लगातार बारिश के कारण जनपद में कई प्रमुख व ग्रामीण सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गए, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

 

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बंद मार्गो में पिथौरागढ़-घाट मार्ग, घाट बैंड के पास बंद है, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग खोलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। तवाघाट-सोबला मार्ग, तवाघाट के पास बंद, धारचूला-तवाघाट, दोबाट पर बंद, तवाघाट-गुंजी मार्ग, कई जगहों पर मलबा आने से बंद हो गए, इसके अलावा बैजनाथ-क्वीटी-मुनस्यारी मार्ग बंद, मुनस्यारी-मिलम मार्ग भी कई स्थानों पर बंद है। थल-मुनस्यारी मार्ग, दो स्थानों पर बंद है। इसके अतिरिक्त 19 से अधिक ग्रामीण सड़कें भी अवरूद्ध हैं।

 

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण दाफा गांव में सात परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। गंगोलीहाट के खिरमांडे में मकान में मलबा परसने से प्रभावित परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है, वहीं बेरीनाग बाजार में गणेश चौक के पास भूस्खलन होने से उसके नीचे स्थित दुकानों में मलबा घुस गया, इसके अलावा दुकानों के दोनों तरफ बने दो बहुमंजिला घरों को भी इससे खतरा होने के दृष्टिगत उक्त भवनों में निवास कर रहे भवन स्वामियों एवं किरायेदारों को उपजिलाधिकारी व टीम द्वारा अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवा दिया गया है ।

 

काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 889.00 मी. से अधिक 889.50 मी. पर पहुंच गया है। अतिवृष्टि होने पर जलस्तर के और अधिक बढ़ने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है, प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों से सावधानी, सुरक्षा एवं सतर्कता बनाये रखने की अपील की है।

 

बारिश के चलते जिले की तहसीलों पिथौरागढ 32.50 एमएम, बेरीनाग 78.20, मुनस्यारी 48.60, बंगापानी 26.00, गणाई गंगोली 20.00, देवलथल 31.00, गंगोलीहाट 58.50, डीडीहाट 38.00, धारचूला 0.40, कनालीछीना 23.00, तेजम 60.00 व थल में 60.00 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले में बुधवार की सुबह तक 25 मार्ग बंद थे, सभी मार्गों को खोलने के संबंधित विभाग द्वारा प्रयास जारी थे।

 

पुलिस ने आम जनता से जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते अनावश्यक यात्रा से बचने, अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करने से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने व वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते