पिथौरागढ़ : चैक बाउंस मामले का आरोपी गिरफ्तार
शराब के नशे में वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत बेरीनाग पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को और डीडीहाट में नशे में वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय व हेड कांस्टेबल राजकुमार द्वारा वारंटी आरोप महेन्द्र कुमार पंत निवासी बेरीनाग को एसबीआई तिराहा, बेरीनाग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी
के विरुद्ध एनआई एक्ट के अंतर्गत चैक बाउन्स से संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन था, न्यायालय द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बाद भी आरोपी अनुपस्थित रहा, जिस कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था।
इधर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक राहुल भण्डारी, निवासी बलुवाकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







