PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 03 दिवसीय महोत्सव का आयोजन, लक्की ड्रा में पहला ईनाम स्कूटी

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप, स्टार नाइट में शानदार प्रस्तुतियां

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक में आगामी 14 अगस्त से ब्यालपाटा मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 14 अगस्त को होगा।

 

ad

पहले दिन मेंहदी और ऐपन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोपहर में स्थानीय विद्यालयों एवं कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। रात 8 बजे से स्टार नाइट में कुमाऊं की प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय और अन्य सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे रोज दोपहर में स्थानीय विद्यालयों, कलाकारों व ग्रुपअप डांस (अमित बोरा एंड पार्टी) द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी तथा स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका मीना राणा एवं अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

 

16 अगस्त को दोपहर में झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता, हनी डांस ग्रुप मुवानी के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इससे पूर्व प्रातः 11 बजे से स्थानीय हरज्यू मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों में भव्य श्रीकृष्ण झांकी निकाली जाएगी। 16 अगस्त को ही शाम पांच बजे विशेष आकर्षण मटकी फोड़ों प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उसी रोज स्टार नाइट में फौजी ललित मोहन जोशी व दीपिका राज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे

 

तथा रात्रि 12 बजे लक्की ड्रॉ कूपन खोले जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन, तृतीय पुरस्कार स्मार्ट टीवी व चतुर्थ पुरस्कार मिक्सी सहित दर्जनों सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव समिति द्वारा 17 अगस्त को स्थानीय हरज्यू मंदिर में भजन संध्या व प्रसाद वितरण किया जाएगा। महोत्सव समिति ने सभी लोगों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते