CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, दुकानदार हुआ गिरफ्तार
चाय की आड़ में बेच रहा था शराब

सीमात जनपद में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।

जिसके तहत थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार एवं चालक कांस्टेबल जगदीश मारकुना की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिछुल थल में सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान से 06 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दुकान संचालक महेन्द्र चन्द्र को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इधर पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







