CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई, होटल संचालक गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने पर 02 गिरफ्तार, 92 के खिलाफ कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

 

ad

जिसके तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा लिन्ठ्यूडा तिराहे के पास होटल/ढाबे की आड़ में शराब बेचने व पिलाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए संचालक विक्रम सिंह को 11 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

इधर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों प्रयांशु कुमार और मयंक सौन को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 92 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा कुल 05 वाहन सीज कर थाने में खड़े किये गये।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते