काबीना मंत्री ने दिए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश
आपदा प्रभावितों से की भेंट, स्थलीय निरीक्षण कर लिया नुकसान का जायजा

वर्षाकाल के दौरान हुए नुकसान का जायजा लेने व नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम के स्थायी उपाय को लेकर जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बीते दिवस नैनीताल जनपद के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के विभिन्न आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावितों से भेंट की।

इस दौरान काबीना मंत्री ने क्षेत्र में भारी बारिश एवं गोला नदी के जल स्तर के बढ़ने से हुए नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ग्रामीणों से भी भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गोला नदी से हर साल हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु स्थाई उपाय करने की मांग की जिसपर ग्रामीणों को आस्वस्त कराया कि गोला नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम के लिए कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहे है, उसके अनुरूप शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाएगा, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।
निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री ने उप जिलाधिकारी लालकुआँ, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं वन विभाग के अधिकारियों से नुकसान एवं सुरक्षा कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकटाव को रोके जाने को लेकर तात्कालिक रूप से वन विभाग के माध्यम से 38 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है,
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के स्थाई समाधान हेतु वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं ब्रिडकुल के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण करने के उपरांत कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। इस दौरान काबीना मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि गोला नदी के कारण हर वर्ष होने वाले भूकटाव से स्थानीय लोगों को नुकसान होता है उसका स्थाई समाधान करना आवश्यक है,
उन्होंने कार्यदाई सस्था ब्रिडकुल, सिंचाई व वन विभाग को शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्यों को संपन्न कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, बीडीओ तनवीर असगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, दीपेंद्र कोश्यारी, कमलेश चंदोला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







