PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

वेतनवृद्धि की राशि मजदूरों को न मिलने का मामला, धरना- प्रदर्शन

पिथौरागढ़ के धारचूला में आज ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) से संबद्ध एनएचपीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने वेतनवृद्धि में हुई कथित गड़बड़ी के विरोध में आज से हड़ताल शुरू कर दी। यूनियन ने एनएचपीसी धौलीगंगा परियोजना मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बीती शाम नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर नारेबाजी भी की गई।

 

ad

सितंबर 2023 से मार्च 2024 तक की वेतनवृद्धि की राशि मजदूरों को न मिलने का मामला अब सड़क पर पहुंच गया। संविदाकर्मियों का आरोप है कि वेतन वृद्धि की घोषणा के बावजूद प्रबंधन ने आठ महीने की बकाया राशि अदा नहीं की। इस मामले में क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में भी अपील की गई, लेकिन प्रबंधन ने आदेशों का पालन नहीं किया। मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ रहा है।

 

हड़ताल शुरू होने से पहले निगालपानी, तपोवन, पावर हाउस एलागाड़ और छिरकिला डैम में कार्यरत सैकड़ों मजदूर तवाघाट रोड, दोबाट के पास एकत्र हुए। यूनियन के अध्यक्ष उदय सिंह धामी, उपाध्यक्ष पदम थलाल, पूर्व महामंत्री व ऐक्टू के राज्य उपसचिव विनोद कुमार, अमर दुग्ताल, इन्द्र कुमार, लक्ष्मण सिंह बोरा, कविराज धामी, बिमला बोहरा और जयन्ती के नेतृत्व में मजदूरों ने परियोजना मुख्यालय तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।

 

इससे पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल की स्थिति से बचने के लिए यूनियन ने हरसंभव प्रयास किए। प्रशासन से लेकर लेबर ऑफिस तक गए, लेकिन प्रबंधन बकाया राशि देने को तैयार नहीं है। अध्यक्ष उदय सिंह धामी ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संविदाकर्मी आपदा की स्थिति में भी 72-72 घंटे ड्यूटी करते हैं, जान जोखिम में डालकर तैनाती स्थल तक पहुंचते हैं, लेकिन उनके श्रम की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन में नरेन्द्र सिंह, पूरन सिंह, दान सिंह, मनोज सिंह, शांति देवी, बिमला सहित यूनियन के अन्य सदस्य शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते