ChampawatCrimeUttarakhand News

यहां गिरफ्तार हुआ आरोपी तस्कर, किलो से अधिक चरस

अभी तक चौदह करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, एसटीएफ व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को एक किलो से अधिक की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

ad

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा ककराली गेट से चम्पावत की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान आरोपी दीपक कुमार शर्मा, 34 वर्ष निवासी आदर्श नगर, बरेली( उत्तर प्रदेश) से 1.208 किलो अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, टनकपुर चेतन रावत, उप निरीक्षक ललित पांडे, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, मतलूब खान, तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल मोहित जोशी, उमेश राज व संजीव कुमार शामिल थे।

 

गौरतलब है कि जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में वर्तमान तक 14,55,20,000 रुपये (चौदह करोड़ पचपन लाख बीस हजार रुपये) कीमत के अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी की है। एसपी अजय गणपति ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है और पुलिस ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं। उन्होंने जनता से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते