CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पड़ोसियों के साथ लड़ाई- झगड़ा करने का मामला

वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान

लड़ाई- झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने व फरार आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने पड़ोसियों के साथ लड़ाई- झगड़ा करने वाले एक आरोपी व दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ad

एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द गिरी व टीम द्वारा वारण्टी आरोपी राहुल कुमार निवासी पण्डा, को टैक्सी स्टैण्ड जाजरदेवल से गिरफ्तार किया गया। आरोप के विरुद्ध एमवी एक्ट का वाद न्यायालय में विचाराधीन था। कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

साथ ही नैनीसैनी क्षेत्र में शराब के नशे में अपने पड़ोसियों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले नवीन सिंह महर को उप निरीक्षक आनन्द गिरी द्वारा बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश जोशी व टीम द्वारा वारंटी आरोपी लक्ष्मण सिंह मेहता को ऐंचोली तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते