DehradunMeetingUttarakhand News

नेपाल में हालिया हालात, सीएम ने की सीमावर्ती जिलों के प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक

विशेष निगरानी सहित अन्य आवश्यक निर्देश जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपाल में वर्तमान में उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य के तीन सीमावर्ती जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के जिला प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

 

ad

इस दौरान नेपाल से सटी उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देत हुए सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने और किसी भी असामाजिक या उत्पाती तत्व की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी भी सतत रूप से की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या उकसाने वाले कंटेंट पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों एवं एसएसबी के साथ निरंतर संपर्क व समन्वय बनाकर कार्य करें। सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, स्थानीय ग्राम समितियों, पुलिस बल एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक भागीदारी से निगरानी व्यवस्था को सशक्त बनाया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से लगे प्रवेश मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। भारत सरकार के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए। बैठक में सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चुनौतियों, सामुदायिक भागीदारी, खुफिया तंत्र की मजबूती और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह) एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं मंडलायुक्त, कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक,चंपावत, पिथौरागढ़ व उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा एसएसबर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते