ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मेडीकल स्टोरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, अनियमितता पर कार्रवाई

लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल स्टोर संचालित करने के निर्देश

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस व औषधि निरीक्षक संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोरों में छापेमारी कर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।आज सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थाना जाजरदेवल पुलिस व औषधि निरीक्षक संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेडीकल स्टोरों में छापेमारी की गयी।

 

ad

इस दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल स्टोर संचालित करने व किसी भी मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम, औषधि निरीक्षक पंकज पंत सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते