CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शीघ्र सूचना देने की पुलिस ने की लोगों से अपील

थाना दिवस एवं सीएलजी मीटिंग, पुलिस जन संवाद, विभिन्न विषयों पर चर्चा

कोतवाली पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में थाना दिवस एवं सीएलजी (सिटीजन लॉयजन ग्रुप) मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों की समस्याएं व सुझाव सुने और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

 

ad

उन्होंने थाना दिवस का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है। इस दौरान उन्होंने जागरूकता पर जोर देते हुए साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी से बचाव, अज्ञात कॉल व लिंक से सतर्कता और हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा व तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी होने तथा हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक ने शांति व सौहार्द बनाए रखने के साथ किसी भी विवाद या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

 

इस दौरान किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले या नशे की तस्करी में लिप्त लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को देने, साइबर अपराध, नशे और सड़क हादसों से बचाव हेतु सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने या हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील लोगों से की गई। इस मौके पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, एसएचओ ललित मोहन जोशी, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, पीस कमेटी, ग्राम प्रधान और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते