पिथौरागढ़ : 02 लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत बुजुर्गो से भेंट कर जानी समस्याएं

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम, यातायात नियमों का उल्लंघन व शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने

वाले वाहन चालक विनय कोहली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक दीपक बिष्ट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इधर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत तथा थाना पांगला हेड कांस्टेबल सोबन सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने थाना पांगला क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न दूरस्थ गाँवों का भ्रमण कर बुजुर्गों से भेंट की। इस दौरान उनके निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।
पुलिस टीम ने बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने की बात भी कही। इस मौके पर बुुजुर्गो ने अभियान की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







