PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शुभारंभ : पीएम मोदी के जीवन व योजनाओं पर प्रदर्शनी

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज से 02 अक्टूबर तक

पिथौरागढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत नगर निगम कार्यालय प्रवेश द्वार पर आज प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी आज 18 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

 

ad

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष, उनके नेतृत्व में देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का चित्रण किया गया है। प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और गरीब तबके के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है, ताकि आम जनता उनसे जानकारी ले सके।

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोहरा, संयोजक विरेन्द्र शाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर व इन्द्र लुठी, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र बोहरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका चुफाल, कृपाल वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, युवा मोर्चा पदाधिकारी हरीश रावत, दीपक लोहिया, रोहन बिष्ट, सुजीत धामी, सिद्धार्थ महर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते