DisasterPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आपदा : क्षति और पुनर्निर्माण की रणनीति पर हुई चर्चा

आवश्यकताओं के आंकलन हेतु विशेषज्ञ टीम की बैठक

पिथौरागढ़ के जिला कार्यालय सभागार में आपदा पश्चात आवश्यकताओं के आंकलन (पीडीएनए) के तहत अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेषज्ञ टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई क्षति का विस्तृत मूल्यांकन किया तथा पुनर्वास और पुनर्निर्माण की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

 

ad

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने टीम को जनपद में आई आपदा, राहत एवं पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की जानकारी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद राहत कार्यों को वैज्ञानिक पद्धति के अनुरूप गति देने के लिए पीडीएनए रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

बैठक में उपस्थित डॉ. अजय चौरेसिया, मुख्य वैज्ञानिक, (सीबीआरआई) डॉ. मोहित कुमार पुनिया, प्रधान सलाहकार (यूएलएमएमसी) डॉ. महेश शर्मा (उप निदेशक, हिमाचल विश्वविद्यालय) सार्थक चौधरी एवं अमित गैरोला (सहायक अभियंता, यूएलएमएमसी) सहित विशेषज्ञों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर भवनों, सड़कों, पुलों, आवासों एवं आजीविका से संबंधित क्षति का आंकलन किया।

 

मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी ने किसानों को हुई फसल हानि की जानकारी दी, जबकि मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने पॉलीहाउस और नर्सरी को हुई क्षति का विवरण प्रस्तुत किया। विशेषज्ञ टीम ने किसानों को हुए नुकसान को लाइवलीहुड के अंतर्गत सम्मिलित कर रिपोर्ट में दर्शाने की सिफारिश की।

 

टीम ने बताया कि तैयार की जा रही पीडीएनए रिपोर्ट के आधार पर दीर्घकालिक पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण की रूपरेखा तैयार कर शासन को प्रेषित की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर मंजीत सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेश मेहरा सहित विभिन्न कार्यदायी विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते