PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: नवागंतुक जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने ग्रहण किया कार्यभार

विकास और पारदर्शिता को बनाया प्राथमिकता का आधार

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नवागंतुक जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार आज जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी और अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

 

ad

कार्यभार संभालने के बाद डीएम भटगांई ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया, अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं और कोषागार संबंधी कार्यभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होंने जिला सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था, प्रमुख योजनाओं एवं चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टीम भावना, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता को त्वरित और प्रभावी सेवा उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने ज़ीरो पेंडेंसी नीति, ई-ऑफिस प्रणाली और सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

डीएम भटगांई ने कहा कि जनपद में चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं और यूसीसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति की नियमित समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते