PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 60 वर्षीय पुरुष और 61 वर्षीय महिला हुए लापता

पुलिस ने किया दोनों को सकुशल बरामद] परिजनों के सुपुर्द

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकट से बीते दिनों लापता हुए 60 वर्षीय पुरुष और 61 वर्षीय महिला को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जाजरदेवल क्षेत्र से बीते दिनों 60 वर्षीय उदय राम, निवासी भड़कटिया अपने घर से बिना बताये कहीं चले गए थे, जबकि 61 वर्षीय बसंती देवी, देवकटिया निवासी जाजरदेवल बाजार क्षेत्र से लापता हो गई थीं।

 

ad

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस ने जनपद के समस्त बैरियर्स और चौकियों पर लगातार चेकिंग की और आज सोमवार दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। कांस्टेबल देवेंद्र बिष्ट द्वारा उदय राम को चौकी घाट से सुरक्षित बरामद किया गया और उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं बसंती देवी को जाजरदेवल बाजार क्षेत्र से सकुशल पाया गया और उन्हें उनके परिजनों के पास भेज दिया गया। जिसको लेकर दोनों के परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते