AccidentPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बाजार के निकट असंतुलित होकर सड़क से नीचे गिरा युवक

जौलजीवी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू

असंतुलित होकर खाई में गिरे व्यक्ति को पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से खाई से रेस्क्यू कर 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौलजीबी बाजार के निकट एक व्यक्ति असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

ad

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग पर लाया गया, जहां से 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए धारचूला अस्पताल भेजा गया।

 

घायल व्यक्ति की पहचान गणेश जोशी पुत्र टीकाराम जोशी निवासी बलिया, अस्कोट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। रेस्क्यू पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक चौधरी, कांस्टेबल ललित कुमार एवं कांस्टेबल चालक महेश बोरा शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते