पिथौरागढ़ : दुकान से शराब की पेटियां बरामद, गिरफ्तार
पुलिस का अभियान जारी

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने एक आरोपी को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल ध्रुव सिंह एवं कांस्टेबल इन्द्र प्रकाश की टीम द्वारा थल रोड स्थित सातशिलिंग में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
मौके से दुकान संचालक जनक सिंह खडायत, उम्र-42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







