CrimeNainitalUttarakhand News

एक आरोपी के पास से दो किलो से अधिक चरस तो एक से स्मैक बरामद

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, अलग- अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई के तहत एक आरोपी से दो किलो अधिक चरस तो एक आरोपी से 7.79 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

 

ad

नैनीताल एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में बीते दिवस एसटीएफ व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नैनीताल रोड एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर 01 आरोपी नारायण दत्त परगाई, उम्र 57 वर्ष, ग्राम कुकना, जिला नैनीताल को 02.020 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपी के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध चरस को देवीधुरा चंपावत से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लिए आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागर, अपर उपनिरीक्षक अशोक जोशी व आरक्षी रणवीर सिंह तथा एसटीएफ/एएनटीएफ रुद्रपुर कुमाऊं परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक विपिन जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण व आरक्षी इरशाद अहमद शामिल थे।

 

इधर थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नगर निगम इंटर कॉलेज से पहले खंडहर के पास माला काठगोदाम से आरोपी मोहम्मद फईम, निवासी इंदिरा कॉलोनी, काठगोदाम को 7.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, उप निरीक्षक नीतू सिंह व कांस्टेबल भानु प्रताप शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते