CrimeNainitalUttarakhand News

घटना का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकान में हुई थी चोरी, चोरी का सामान बरामद

एक निर्माणाधीन मकान से लाइट की तारें, नल फिटिंग का सामान और पानी की मोटर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया सामान बरामद कर लिया।

 

ad

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 05 अक्टूबर को अमित उप्रेती, निवासी – पिथौरागढ़ ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके निर्माणाधीन मकान से ताला तोड़कर लाइट की तारें, नल फिटिंग का सामान और पानी की मोटर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305 (a)/331(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद को सौंपी गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में तथा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। टीम ने स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास स्कूटी पर जा रहे तीन संदिग्धों को रोका और पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में खेमराज सागर, 24 वर्ष, मनीष आर्य, 23 वर्ष व नरेंद्र मेहरा, 28 वर्ष, तीनों निवासी कालीचौड़, गोलापार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया सामान बरामद किया गया और स्कूटी को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा, कॉन्स्टेबल सुनील अगरी व कॉन्स्टेबल रविंद्र खाती शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते