PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शानदार प्रदर्शन : जीते 24 स्वर्ण, 12 रजत और 06 कांस्य पदक

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सीमांत के खिलाड़ी अव्वल

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित द्वादश प्रारम्भिक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सीमंात जनपद पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित 148 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

 

ad

पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 स्वर्ण, 12 रजत और 06 कांस्य पदक अपने नाम किए। पदक विजेता खिलाड़ियों में 400 मीटर दौड़ में विनय सिंह ऐंगनी ने स्वर्ण पदक, 600 मी. दौड़ में पंकज महरा ने रजत पदक,
लंबी कूद, कविता -स्वर्ण पदक, ऊँची कूद, दीपिका बोहरा- कांस्य पदक, चक्का क्षेपण, हंसिका चंद -स्वर्ण पदक, बॉक्सिंग टीम -04 स्वर्ण, 04 रजत और 05 कांस्य पदक, ताइक्वांडो टीम- 01 स्वर्ण, 06 रजत और 03 कांस्य पदक, फुटबॉल टीम- स्वर्ण पदक, बैडमिंटन- ग्रेसी रोकली – कांस्य पदक, तैराकी टीम-02 स्वर्ण और 01 रजत पदक शामिल हैं।

 

इन उत्कृष्ट प्रदर्शनों के आधार पर जिले के कई खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। टीम का नेतृत्व जिला खेल समन्वयक जितेन्द्र सिंह वल्दिया एवं जिला सह समन्वयक निर्मल किशोर भट्ट ने किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा तरुण कुमार पंत, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मूनाकोट सोनी महरा, खण्ड शिक्षा अधिकारी (कनालीछीना) हिमांशु नौगाई एवं खण्ड उप शिक्षा अधिकारी (धारचूला) राजेश अटवाल सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते