CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दुकान संचालक सहित 04 गिरफ्तार

पुलिस का अभियान लगातार जारी

सीमांत जनपद में सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है,

 

ad

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा चन्द्रभागा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। दुकान संचालक राजेन्द्र सिंह, उम्र-36 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में जाजरदेवल पुलिस द्वारा जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत शांति भंग करने व पुलिस द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना करने वाले हरीश सिंह खडायत व मनोज भट्ट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

जाजरदेवल क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 100 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते