PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राष्ट्रभावना के साथ गूंजा सीमांत, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

वंदे मातरम् की 150वीं जयंती, कबीना मंत्री रेखा आर्या, जिलाधिकारी व अन्य ने किया सामूहिक गायन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज वंदे मातरम् की 150वीं जयंती राष्ट्रभावना और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। जिलेभर में हुए आयोजनों में राष्ट्रीय एकता, सम्मान और गर्व की भावना झलकी। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के नेतृत्व में वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन हुआ।

 

ad

अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में गीत गाकर राष्ट्रप्रेम की भावना प्रकट की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक संदेश भी सभी को सुनाया। इसके उपरांत जिलाधिकारी भटगांई ने जनपद भ्रमण पर आई कबीना मंत्री रेखा आर्या का रामलीला मैदान में पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर काबीना मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

 

उन्होंने कहा कि भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के वीरों के बलिदान से ही यह राज्य अस्तित्व में आया है। काबीना मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में उत्तराखंड की भूमिका की सराहना की और प्रदेशवासियों से अगले 25 वर्षों में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रजत जयंती वर्ष के तहत पूरे प्रदेश में खेल, संस्कृति और जनकल्याण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग मौजूद थे।

 

पिथौरागढ़ के भाजपा जिला कार्यालय में वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

 

जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वंदे मातरम् गीत के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत की राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है।

 

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी व नारायण राम आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला संयोजक कोमल मेहता, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री इंद्र लुंठी और दिवाकर जोशी ने किया।

 

पीएम श्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय चेतना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने वंदे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारत माता की प्रकृति, समृद्धि, शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता सेनानियों में अदम्य साहस और बलिदान की भावना जागृत की, जो भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुष्प राज भट्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य बीएस विष्ट, सभी शिक्षक.शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया और इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया।

 

केएनयू राजकीय इन्टर कोलेज में कर्नल देवेस एरी के निर्देशन में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वन्दे मातरम् गीत को कैडेट्स के समूह में गाया गया। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, डिवेट प्रतियोगिता तथा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह, कैप्टन हदीस बिष्ट, पोस्ट आफिसर आशीष पांडेय, कर्नल दर्शन सिंह, हवलदार लोकेन्द्र सिंह, लोकेश, पंकज कुमार, वर्षा भट्ट सहित 158 सीनियर तथा जूनियर विंग के कैडेट उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते