PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राष्ट्रपति ने अपर्णा जोशी को किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

क्षेत्र में खुशी की लहर, कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

पिथौरागढ़ के विकासखंड मूनाकोट की ग्राम पंचायत मर्सोली, ग्राम डाबरी आठगांव शिलिंग की प्रतिभाशाली छात्रा अपर्णा जोशी, पुत्री वंशीधर जोशी और ललिता जोशी को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

 

ad

अपर्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सेवानिवृत्त शिक्षक पिता वंशीधर जोशी, अध्यापिका माता ललिता जोशी, बड़ी बहन दीक्षा जोशी और डीएसबी कॉलेज नैनीताल के शिक्षकों को दिया है। अपर्णा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अर्पणा के सम्मानित होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

अर्पणा को शुभकामनाएं देने वालों में विधायक मयूख सिंह महर, ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया व लक्ष्मी गोस्वामी, ज्येष्ठ उप प्रमुख जितेंद्र सिंह वल्दिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक चंद्र जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पूरन चंद्र जोशी, ग्रामोत्थान समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह वल्दिया, थलकेदार मंदिर कमेटी अध्यक्ष कै. महेंद्र सिंह वल्दियाए, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह वल्दिया, समाजसेवी नवीन चंद्र पटियाल, प्रभु दत्त जोशी, जतिन भट्ट सहित कई लोग शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते