PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

प्रतियोगिताओं के अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में स्व. डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने की, जबकि आयोजन का संयोजन प्रभारी डॉ. रिफाकत अली द्वारा किया गया।

 

ad

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिता, द्वितीय स्थान खुशमिता आर्या और तृतीय स्थान खुशबू कोरंगा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत जोशी ने किया, जबकि आयोजन हिंदी विभाग की विभाग प्रभारी एवं सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. रितु और डॉ. पुष्पा कालाकोटी के मार्गदर्शन में हुआ।

 

इस अवसर पर दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. रिफाकत अली, डॉ. राहुल पांडेय, चंद्र प्रकाश आर्य, अमित कुमार टम्टा, निधि मारोठिया, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. प्रेमा पांडेय, डॉ. दिनेश चंद पांडेय, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, धर्मेंद्र नितवाल, लक्ष्मण बिष्ट एवं त्रिलोक राम उपस्थित थे।

 

इधर उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ, रजत जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में एक भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएम पांडेय ने की। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य और एकल गायन जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता का सफल संचालन रश्मि सेलवाल के संयोजकत्व में हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा पंत, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. कल्पना, डॉ. तनूजा एवं सुयश पंत ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। प्राचार्य प्रो.पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते