CulturalPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ‘हाय काकड़ी झील मां’ और ‘ओ मेरी चंदा’ जैसे गीतों में थिरके दर्शक

ढोल-दमाऊं की थाप और भव्य कलश यात्रा के साथ मुवानी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

पिथौरागढ़ के रामगंगा और ताड़केश्वर नदी के तट पर बसी मुवानी घाटी में मुवानी महोत्सव के दसवें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप और भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें ग्रामीणों, छात्रों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

ad

कलश यात्रा में राजकीय महाविद्यालय मुवानी, आदर्श राइका मुवानी, प्राइमरी पाठशाला मुवानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल मुवानी, प्रगति पब्लिक स्कूल मुवानी, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल थल और हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज थल के विद्यार्थी शामिल थे, वहीं एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की और सूचना विभाग से डीगर राम के छलिया दल ने पारंपरिक छलिया नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

 

महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों की विकास प्रदर्शनियाँ लगाई गईं और डाक विभाग की ओर से आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद और अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे मेले और महोत्सव हमारे सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं।

 

उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन के लिए दो लाख रुपये के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने कहा कि महोत्सव हमारी लोकसंस्कृति के ध्वजवाहक हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। मुवानी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीहाट ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र धामी गुड्डू ने दीप प्रज्वलित कर संध्या का शुभारंभ किया और कहा कि सरकार लोकसंस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका माया उपाध्याय ने ‘हाय काकड़ी झील मां’ और ‘ओ मेरी चंदा’ जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि कैलाश कुमार ने अपनी न्योली और हिंदी गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। पंकज सामंत दल, हनी कोहली, मनोज रावत और नृत्यांगना कविता की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे।

 

वहीं ब्रदर्स म्यूजिकल ग्रुप ने वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद देर रात तक दर्शक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और कलाकारों के गीत-संगीत का आनंद उठाया। प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया, जबकि महोत्सव अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों और व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर ललित मोहन राठौर ने किया।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन सिंह कार्की, उत्तम डोबाल, सचिव रोहित पानू, उप सचिव संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक कार्की, समन्वयक दीपक सिंह कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक बोरा, विक्रम कठायत, विजय भण्डारी, भड़गांव के जिला पंचायत सदस्य संदीप बोरा, मुवानी के जिला पंचायत सदस्य हेमंत प्रसाद, सुमित पाल, राकेश मेहरा, कुलदीप आर्या, कुंदन पुजारा, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सोनार, सचिन नेगी, मुकेश बोरा सहित कई लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते