पिथौरागढ़ : दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार
शांति भंग व ड्रिंक एंड ड्राइव में 04 व्यक्ति गिरफ्तार

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीमों ने अलग- अलग स्थानों से अवैध शराब बेचने वाले दो दुकान संचालकों को गिरफ्तार कर लिया और यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले 04 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह एवं होशियार सिंह द्वारा बेस हॉस्पिटल से तडीगांव रोड पर गश्त के दौरान एक दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जिसपर दुकान संचालक सुनील रावत को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इधर अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा चन्द्रभागा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान सेअवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दुकान संचालक लक्ष्मण सिंह भण्डारी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भी कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक संजय कुमार व पुलिस टीम द्वारा अस्कोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले दीपक पाल,राहुल कुमार, पारस कुमार एवं रोहित कुमार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 99 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







