HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ, एक नई पहल, मधुमेह पीड़ित बच्चों के जीवन में नई उम्मीद

मधुमेह पीड़ित बच्चों को मिलेगा मुफ्त उपचार और मॉनिटरिंग सुविधा

पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय परिसर में में आज रविवार को ग्लूकोज उपचार एवं बाल आरोग्य रक्षा अभियान के तहत गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस नबियाल और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भगीरथी गर्ब्याल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

 

ad

यह क्लीनिक विशेष रूप से टाइप-1 या बाल मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित बच्चों और युवाओं के लिए शुरू किया गया है। यहां मरीजों को इंसुलिन की नियमित मॉनिटरिंग, मुफ्त जांच और इंसुलिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत टाइप-1 मधुमेह रोगियों को मधुमेह जांच एवं मॉनिटरिंग किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नबियाल ने कहा कि सीमांत जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में मधुमेह की जांच की सुविधा उपलब्ध है तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर निःशुल्क स्क्रीनिंग कराई जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सभी लोग समय-समय पर मधुमेह की जांच करवाएं और यदि कोई बच्चा या युवा टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित है तो जिला अस्पताल में पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर डॉ. ललित भट्ट, डॉ. प्रशांत अधिकारी, डॉ, नेहा कलपासी, मनीषा चन्याल, रूचि, कविता, भावना, हिमानी जोशी पंत, मोहित पंत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते