CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 03 लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

सीमांत जनपद में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव निर्देशन में सड़क हादसों की रोकथाम, यातायात नियमों के अनुपालन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

 

ad

जिसके तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में बलुवाकोट क्षेत्र में गाली-गलौच व लडाई-झगडा कर शांति भंग करने वाले उमेश कुमार निवासी नगतड़, बुलवाकोट को अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में डीडीहाट क्षेत्र में गाली-गलौच कर शांति भंग करने वाले दीपक प्रसाद निवासी भनड़ा, डीडीहाट को अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अस्कोट क्षेत्र में लडाई-झगडा कर शांति भंग करने वाले भुपेन्द्र लुंठी निवासी देवल, अस्कोट को अपर उप निरीक्षक संजय कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 89 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। इधर पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते