पिथौरागढ़ : मनीषा और जया रहे अव्वल
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आईक्यूएसी,गृह विज्ञान व राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी के निर्देशन और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. रिफाकत अली के संयोजन में तीन प्रतियोगिताएं क्विज, रंगोली और ऐपण प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 11 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. रिफाकत अली ने किया, जबकि डॉ. राहुल पांडेय और अमित कुमार टम्टा निर्णायक मंडल में शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीषा जेष्ठा (एमए तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय नेहा गोस्वामी (बीए तृतीय सेमेस्टर) व तृतीय स्थान पर भूपेंद्र सिंह बर्निया (बीए तृतीय सेमेस्टर) रहे। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. उदय भान और डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा सहयोग दिया गया।
रंगोली प्रतियोगिता का संचालन गृह विज्ञान विभाग प्रभारी निधि मारौठिया, डॉ. पुष्पा कालाकोटी एवं डॉ. प्रेमा पांडेय ने किया। प्रतियोगिता की विशेषता रही कि इसमें केवल जैविक सामग्री का प्रयोग किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जया पांगती (बीए पंचम सेमेस्टर),
द्वितीय प्रिया (बीए प्रथम सेमेस्टर) व तृतीय स्थान पर खुशमिता आर्या (बीए पंचम सेमेस्टर) रही।
उत्तराखंड की लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा पांडे एवं डॉ. राजेंद्र राणा ने किया जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश चंद्र पांडे और प्रेम पांडे शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीषा जेष्ठा (एमए तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय खुशबू कोरंगा (बीए प्रथम सत्र) और तृतीय स्थान सपना गोस्वामी (बीए प्रथम सत्र) ने प्राप्त किया।
इस दौरान प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी एवं डॉ. रिफाकत अली ने प्रतिभागियों के कार्य की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में रचनात्मकता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। इस अवसर पर डॉ. राहुल पांडे, दुर्गेश कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश आर्य, अमित कुमार टम्टा, निधि मारौठिया, डॉ. रितु, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. प्रशांत जोशी, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली, कृष्ण सिंह पंचपाल, हेमापाल, धर्मेंद्र नितवाल, लक्ष्मण बिष्ट, त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







